फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर हरभजन सिंह से ठगी, चेन्नई के उद्योगपति ने लगाया 4 करोड़ रुपये का चूना

Fri, 11 Sep 2020 01:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरभजन सिंह
विज्ञापन

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके साथ 1-2 लाख रुपये की नहीं बल्कि पूरे 4 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इसके लिए हरभजन ने चेन्नई के उद्योगपति के खिलाफ वहां की सिटी पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि उद्योगपति ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट की शरण ले ली है। 

विज्ञापन


दरअसल हरभजन सिंह ने साल 2015 में एक दोस्त के कहने पर चेन्नई के एक व्यापारी जी. महेश को चार करोड़ रुपये उधार दिए थे। भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन का आरोप है कि वे लगातार महेश से अपना पैसा वापस मांग रहे थे, लेकिन वह हर बार थोड़ा समय मांग लेता था।



बार-बार तगादा करने पर पिछले महीने महेश ने 25 लाख रुपये का एक चेक हरभजन को दिया था, जो बैंक में जमा कराने के बाद महेश के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं होने के चलते बाउंस हो गया। इसके बाद हरभजन ने चेन्नई जाकर तमिलनाडु पुलिस से संपर्क किया और औपचारिक तौर पर अपनी शिकायत सौंपी। इस शिकायत पर फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन एसीपी विश्वेश्वरैया को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जिन्होंने महेश को पूछताछ के लिए समन भेजा है।
विज्ञापन


उधर, समन मिलने के बाद महेश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाईकोर्ट की शरण ले ली है। महेश ने एक शपथपत्र में हरभजन से कर्ज के तौर पर पैसे लेने की बात मानी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि वो सारा भुगतान कर चुका है। इसी आधार पर महेश ने मद्रास हाईकोर्ट से गिरफ्तारी टालने के लिए अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें