फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Census: जाति जनगणना पर बोले राउत- फैसला राहुल गांधी की जीत, लेकिन पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने की कोशिश

Thu, 01 May 2025 07:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने जाति जनगणना के फैसले को राहुल गांधी की जीत बताया। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि यह पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने की कोशिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से विपक्ष लगातार रूप से इसे अपनी जीत मान रहा है। इसी बीच केंद्र के इस फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में जाति आधारित आंकड़ों को शामिल करने के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इसका श्रेय दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लिया गया है।

संजर राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

राउत ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब केंद्र सरकार 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सवालों के घेरे में थी। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह फैसला सवालों से ध्यान भटकाने की रणनीति लगती है।

ये भी पढ़ें:- Caste Census: सीएम सिद्धारमैया ने जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, जानें किस नेता को दिया श्रेय

समाज के लोग राहुल गांधी को दे रहे श्रेय

विज्ञापन

राउत ने कहा कि भले ही फैसला कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति (सीसीपीए) ने लिया हो, लेकिन बहुजन समाज, दलित और वंचित वर्ग इसके लिए राहुल गांधी को श्रेय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले 10 वर्षों से लगातार जातिगत जनगणना की मांग करते आ रहे हैं, इसलिए यह उनकी एक बड़ी राजनीतिक जीत है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह फैसला बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर भी लिया गया हो सकता है। इसके साथ ही राउत ने यह भी दावा किया कि भाजपा पहले जाति आधारित जनगणना का विरोध करती रही है, लेकिन अब उसे झुकना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में फिर उतरेगी ओवैसी की पार्टी, सीमांचल पर रहेगा AIMIM का खास फोकस
विज्ञापन


शरद पवार के बयान का किया स्वागत
इसके अलावा अपने बयान में संजय राउत ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की बात कही थी। साथ ही राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे भी इस मुद्दे पर काफी सकारात्मक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें