फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निरुपम सेन का निधन

Mon, 24 Dec 2018 08:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

माकपा के वरिष्ठ नेता व राज्य की वाम मोर्चा सरकार में उद्योग मंत्री रहे निरुपम सेन का सोमवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 साल के थे। माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे सेन किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वर्ष 2001 में बुद्धदेव भट्टाचार्य की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार में सेन को वाणिज्य व उद्योग मंत्री बनाया गया था। 

विज्ञापन


उनके उद्योग मंत्री रहने के दौरान ही टाटा की नैनो परियोजना के मुद्दे पर सिंगुर विवाद भड़का था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित कई नेताओं ने सेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें