बिहार के साथ-साथ भाजपा ने मध्यप्रदेश उपचुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। हाल ही में दमोह से विधायक राहुल सिंह के इस्तीफे के बाद फिलहाल अब जब बहुमत साबित करने की बारी आएगी तो 229 सीटों के हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 115 रहेगा। भाजपा के पास अभी 107 विधायक हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के पास 87 विधायक हैं।
मध्यप्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 19 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को नौ सीटें मिली है। भाजपा को सत्ता बचाने के लिए महज आठ सीटें जीतने की जरूरत थी, जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतनी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद मजबूती से उभरे हैं, जबकि सीएम की कुर्सी पर फिर वापसी की फिराक में बैठे कांग्रेस के कमलनाथ को निराशा ही हाथ लगी है।