वायनाड में 13 नवंबर को लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस ने औपचारिक रूप से प्रियंका गांधी का नाम वायनाड में प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया है। इधर सीपीआई ने भी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है।
वायनाड में 13 नवंबर को लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 23 नवंबर को उपचुनाव के परिणाम आएंगे। इधर चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से प्रियंका गांधी का नाम वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर दिया है। इधर सीपीआई ने भी वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया है।
विज्ञापन
2014 में भी वायनाड से लड़े थे सत्यन मोकेरी
सीपीआई राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पार्टी उम्मीदवार की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने उपचुनाव में सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि सीपीआई नेता सत्यन मोकेरी ने 2014 में वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
इस वजह से खाली हुई वायनाड सीट
बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, 2014 में वायनाड से सांसद बने, ने इस बार भी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्होंने इस बार उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था। हालांकि राहुल गांधी ने इन दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं नियमों के अनुसार उन्हें एक लोकसभा सीट खाली करनी थी, जिसके बाद उन्होंने रायबरेली की लोकसभा सीट को अपने पास रखते हुए वायनाड लोकसभा सीट को खाली कर दिया था। जिसके बाद से वहां उपचुनाव कराया जाना जरूरी हो गया था।