फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: दिवाली-छठ के लिए शुरू हुई वंदे भारत-तेजस भी फुल, एक टिकट के 4655 रुपये फिर नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Thu, 17 Oct 2024 05:36 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने नई दिल्ली और लखनऊ से पटना और छपरा के लिए फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की भारी डिमांड और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे ने इन रूट पर वंदे भारत और तेजस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
वंदे भारत तेजस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने नई दिल्ली और लखनऊ से पटना और छपरा के लिए फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की भारी डिमांड और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे ने इन रूट पर वंदे भारत और तेजस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों में प्रति व्यक्ति किराया 4 हजार रुपए से ज्यादा है। बावजूद इसके ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली से पटना जंक्शन जाने वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल (02252) को 30 अक्टूबर, 2024 से 6 नवंबर, 2024 के बीच चलाया जाएगा। ये वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.25 बजे नई दिल्ली से निकल कर शाम 8 बजे पटना पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार चलेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 08.25 बजे खुलकर दोपहर 1.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 3.05 बजे प्रयागराज, 4.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 6.15 बजे बक्सर और 7.08 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 8.00 बजे पटना पहुंचेगी। दिल्ली से पटना का चेयर कार श्रेणी का प्रति व्यक्ति किराया 2575 रुपए है। जबकि इकॉनमी क्लास का किराया 4655 रुपए है। 30 अक्टूबर,1 नवंबर,3 नवंबर की सभी सीटें फुल हो गई हैं। केवल 6 नवंबर के लिए अभी कुछ सीटें उपलब्ध है।  

जबकि पटना जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल (02251) को 31 अक्टूबर, 2024 से 7 नवंबर 2024 के बीच चलाया जाएगा। ये वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.30 बजे पटना जंक्शन से निकल कर शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलाई जाएगी। ये ट्रेन पटना से सुबह 7.30 बजे चलेगी। जो सुबह 08.05 बजे आरा, सुबह 8.47 बजे बक्सर, सुबह 10.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., दोपहर 12.10 बजे प्रयागराज और दोपहर 2.18 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पटना से दिल्ली का चेयर कार श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 2355 रुपए है। वहीं इकोनॉमी क्लास का किराया 4410 है। ट्रेन में  31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर के लिए चेयर कार श्रेणी में कई सीटें खाली है। जबकि इकोनॉमी क्लास में भी अभी सीटें उपलब्ध है।  
विज्ञापन


लखनऊ-छपरा वंदे भारत एक्सप्रेस
इसी तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से छपरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (02270) को 25 अक्टूबर 2024 से 8 नवंबर 2024 के बीच चलाया जाएगा। ये वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2.15 लखनऊ से निकलकर रात 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलाया जाएगा। ये ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2.15 बजे चलकर सुल्तानपुर से शाम 4.07 बजे, वाराणसी से शाम 6.25 बजे, गाजीपुर सिटी से शाम 7.35 बजे, बलिया से रात 8.25 बजे और सुरेमनपुर से रात 8.57 बजे छूट कर छपरा रात 9.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में लखनऊ-छपरा से छपरा का चेयर कार श्रेणी का प्रति व्यक्ति किराया 1780 रुपए है। जबकि इकॉनमी क्लास का किराया 3125 रुपए है। 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर, 27 अक्टूबर,28 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 31 अक्टूबर में दोनों श्रेणियों में कई सीटें खाली है।

जबकि छपरा से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (02269) को 25 अक्टूबर 2024 से 8 नवंबर, 2024 के बीच चलाया जाएगा। ये वंदे भारत एक्सप्रेस रात 11.00 बजे छपरा से निकलकर सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलाया जा रहा है। इस गाड़ी में वंदे भारत वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के 8 कोच लगाये जायेंगे। छपरा रूट से चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। ये ट्रेन छपरा से 11 बजे चलकर सुरेमनपुर से 11.37 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन रात 12 बजे बलिया पहुंचेगी। रात 1 बजे गाजीपुर सिटी, रात 2.35 बजे वाराणसी, सुबह 4.50 बजे सुल्तानपुर और लखनऊ सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में छपरा से लखनऊ का चेयर कार श्रेणी का प्रति व्यक्ति किराया 1285 रुपए है। जबकि इकॉनोमी क्लास का किराया 2545 रुपए है। 30 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 1 नवंबर, 2 नवंबर और तीन नवंबर में दोनों श्रेणियों में कई सीटें खाली है।

पटना के लिए तेजस भी चलेगी
राजधानी दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए तेजस एक्सप्रेस (02248) को 29 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 के बीच चलाया जाएगा। ये ट्रेन सुबह 8.25 बजे नई दिल्ली से निकलकर शाम 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) को चलेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली से 29, 31 अक्टूबर, 02 एवं 05 नवम्बर को चलेगी। ये ट्रेन सुबह 8.25 बजे नई दिल्ली से शुरू होगी। दोपहर 1.12 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 3.20 बजे प्रयागराज, शाम 5.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.,शाम 6.35 बजे बक्सर और 7.28 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 8.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी। इस ट्रेन में दिल्ली से पटना का चेयर कार श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 2275 रुपए है। जबकि इकॉनोमी क्लास का किराया 4420 रुपए है। 29 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर के लिए सभी सीटें फुल हो गई है।

पटना जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस (02247) को 30 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच चलाया जाएगा। ये ट्रेन सुबह 7.30 बजे पटना जंक्शन से निकल कर शाम 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन (बुधवार, शुक्रवार, रविवार) को चलेगी। पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 30 अक्टूबर, 1, 3 और 6 नवम्बर, 2024 को चलाई जाएगी। ये ट्रेन पटना से सुबह 07.35 बजे खुलकर, सुबह 8.05 बजे आरा, सुबह 8.47 बजे बक्सर, सुबह 10.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., दोपहर 12.30 बजे प्रयागराज और दोपहर 2.38 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में पटना से दिल्ली का चेयर कार श्रेणी का प्रति व्यक्ति किराया 2110 रुपए है। जबकि इकोनॉमी क्लास का किराया 4210 रुपए है। ट्रेन में 30 अक्टूबर,1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर के लिए अभी दोनों श्रेणियों में सीट उपलब्ध है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें