फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की चीन को दो टूक, CPEC से संप्रभुता का उल्लंघन

Thu, 23 Feb 2017 07:53 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
चीन - फोटो : social media
विज्ञापन
भारत ने कहा है कि पीओके के रास्ते गुजर रहा चीन-पाक आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है, ऐसे में चीन ही बताए कि भारत इस साल होने वाली सिल्क रोड समिट में हिस्सा कैसे ले। विदेश सचिव जयशंकर ने कहा, ‘चीन ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। हम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वास्तविकता यह है कि सीपीईसी इस विशेष पहल का ही एक हिस्सा है। सीपीईसी भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करता है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजर रहा है।

ऐसे में चीन जो खुद अपनी संप्रभुता संबंधी चिंताओं को लेकर संवेदनशील है, वही बताए कि कोई देश जिसकी संप्रभुता का उल्लंघन हो रहा हो वह इस सम्मेलन में कैसे शामिल हो। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मई में प्रस्तावित इस सम्मेलन में कम से कम 20 देशों के नेता भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें