फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय व कुत्ते भी कोरोना संक्रमित : गुजरात में हुए अध्ययन में दावा, जानवरों से इंसान में वायरस पहुंचने का खतरा कम

Mon, 25 Apr 2022 12:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात की गायों व कुत्तों के अलावा भैंसों व घोड़ों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि इन जानवरों से इंसानों के संक्रमित होने का जोखिम कम पाया गया है। 
विज्ञापन
गोशाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जानवरों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। हाल ही किए गए अध्ययन की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि का दावा किया गया है। 

गुजरात की गायों व कुत्तों के अलावा भैंसों व घोड़ों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि इन जानवरों से इंसानों के संक्रमित होने का जोखिम कम पाया गया है। गुजरात के कामधेनु विश्वविद्यालय और गुजरात बायोटेक्नॉलोजी रिसर्च सेंटर ने पशुओं में कोरोना को लेकर यह शोध किया था। 

विज्ञापन


अध्ययन के लिए गुजरात के विभिन्न हिस्सों से इन पशुओं के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 24 फीसदी पशु कोरोना संक्रमित पाए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भारत में पहली बार ऐसा शोध किया गया। इसमें पाया गया कि दुधारू पशु भी वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इससे पहले बिल्ली, ऊदबिलाव जैसे जानवर संक्रमित पाए गए थे। 

अध्ययन में दावा किया गया है कि दुधारू पशुओं से इंसान में संक्रमण फैलने का खतरा कम है, क्योंकि इनमें वायरस का लोड कम पाया गया है। यह शोध गुजरात राज्य जैव प्रौद्यगिकी मिशन ने कराया है। शोध में 195 कुत्तों, 64 गायों, 42 घोड़ों, 41 बकरियों, 39 भैंसों, 19 भेड़ों, छह बिल्लियों, छह ऊंटों और एक बंदर सहित 413 पशुओं के नाक या मलाशय से नमूने लिए गए थे। 
विज्ञापन




इन जिलों में किया गया अध्ययन
जानवरों के नमूने अहमदाबाद, आणद, गांधीनगर, बनासकांठा, पाटन, कच्छ व मेहसाणा जिलों से मार्च 2022 में जुटाए गए थे।  इनमें से 95 पशु कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 67 कुत्ते, 15 गाय और 13 भैंस संक्रमित थे। 

इस शोध के माध्यम से पशुओं व इंसानों के बीच कोरोना वायरस के संक्रमण का संबंध पता लगाना था। दूसरी कोरोना लहर में देश के कई हिस्सों में पशुओं के भी संक्रमित होने की बात उजागर हुई थी। शोध में दावा किया गया है कि पशुओं में संक्रमण इंसानों से फैला, लेकिन पशुओं से इंसानों में संक्रमण फैलने के सबूत नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें