महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की और मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गई है। मृतकों में से 11 मुंबई से, पांच पुणे से और दो नासिक जिले के मालेगांव से थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।