Coronavirus Cases in India Today: देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी। वहीं आज 11,539 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में लगातार घटते कोरोना मरीजों के बीच सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी।
विज्ञापन
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले आज नए कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। देश में आज 11,539 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, शनिवार को देश में 13,272 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।
24 घंटे में 34 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई। इसमें अकेले केरल में हुईं नौ मौतें शामिल हैं। अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,27,332 तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.23 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिवकरी रेट 98.59 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर घटकर 3.75 प्रतिशत पहुंच गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.88 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में 209.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में डरा रहा कोरोना
भले ही देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या घट रही हो, लेकिन संक्रमण दिल्ली में डरा रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 1109 नए मामले सामने आए और नौ मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दिल्ली में सक्रमण दर 11 प्रतिशत से ज्यादा है। यहां पिछले 20 दिनों में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।