फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कोरोना योद्धा डॉक्टर का शव लेकर एक से दूसरे कब्रिस्तान भटकते रहे परिजन

Tue, 21 Apr 2020 04:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

संक्रमितों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाले चेन्नई के 55 वर्षीय डॉक्टर सिमोन हर्क्यूलिस के शव को दफनाने के लिए दर-ब-दर भटकना पड़ा। इस बीच उनके परिजन और मित्र डॉक्टरों पर पॉश कॉलोनी के लोगों ने पत्थर भी बरसाए, जिससे उनका शव ले जा रही एंबुलेंस के ड्राइवर व सफाईकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में रात 1:30 बजे शव को दफनाया जा सका। चेन्नई में न्यू होप नाम का अस्पताल चला रहे न्यूरोसर्जन डॉ. सिमोन को एक मरीज से हुए संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई थी। चेन्नई नगर निगम ने उनका अंतिम संस्कार किलपॉक क्षेत्र के कब्रिस्तान में करने की व्यवस्था की थी।

जब उनका शव को लेकर परिजन और मित्र वहां पहुंचे तो करीब 300 लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने निवेदन किया लेकिन वे नहीं मानें। तब निगम ने शव दफनाने के लिए अन्नानगर स्थित कब्रिस्तान में व्यवस्था की। वहां पहुंचते ही 50-60 लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद भारी पुलिसबल के साथ रात 1:30 बजे शव को किलपॉक कब्रिस्तान में ही दफनाया गया।
विज्ञापन


20 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर बीला राजेश ने ट्वीट के जरिये डॉक्टर सिमोन को उनकी सेवाओं के लिए नमन किया और स्वास्थ्यकर्मियों को असली हीरो बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें