दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने शनिवार को खास डूडल बनाकर सभी कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी, नर्स,खाना बनाने वाली कुक, शिक्षक , डिलीवरी बॉय आदि का आभार व्यक्त किया है। गूगल ने डूडल में यह बताने की कोशिश की है कि कोविड-19 महामारी के दौरान कैसे हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
गूगल के स्पेशल डूडल के पहले दृश्य को देखेंगे तो इसमें आपको चार कोरोना योद्धा ( खाना बनाने वाली कुक, फल विक्रेता, शिक्षक और नर्स) नजर आएंगे और इन सबका आभार व्यक्त करने के लिए इनके बीच खूबसूरत दिल को रखा गया है। और इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहे हैं और कुछ अंतराल पर यह दृश्य बदल जाता है।
गूगल के स्पेशल डूडल के दूसरे दृश्य को देखें तो इसमें भी आपको चार कोरोना योद्धा( मीडिया कर्मी, खाना डिलीवरी करने वाला, सफाई कर्मी और माली ) नजर आएंगे और इन सब के बीच भी आभार व्यक्त करने के लिए इनके बीच खूबसूरत दिल को रखा गया हैऔर इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहे हैं और कुछ अंतराल पर यह दृश्य भी बदल जाता है।
गूगल के स्पेशल डूडल के तीसरे दृश्य को देखें तो इसमें भी आपको चार कोरोना योद्धा ( डॉक्टर, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और बस ड्राईवर) नजर आएंगे और पहले दुसरे दृश्य के भांती ही इनके बीच खूबसूरत दिल को रखकर आभार व्यक्त किया गया है और इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहा है।