फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 561 दिन बाद कोरोना एक्टिव केस सबसे कम, दैनिक आंकड़ों में भी गिरावट

Mon, 13 Dec 2021 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन आने वाले वक्त में भले ही खतरा पैदा करे, लेकिन कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, सोमवार को  7,350  नए मामले सामने आए हैं। वहीं,  सात हजार 937 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, जबकि 202 लोगों की मौत हो गई।  वहीं, कोरोना के एक्टिव मामले 561 दिन बाद सबसे कम है।  देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 91  हजार 456 पर पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को कोरोना के सात हजार सात 7790 मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा भी इससे ज्यादा था। 

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों  7,350 लोगों के ठीक होने के साथ ही कुल ठीक होनो वालों की संख्या 3,41,30,768 हो गई है।  इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 91,456  सक्रिय मरीज बचे हैं।  वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,75,436 हो गई है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें