ब्रिटेन के बाद भारत दैनिक टीकाकरण के मामले में तीसरे स्थान पर है। ब्रिटेन पिछले दो दिन से करीब तीन लाख लोगों का टीकाकरण कर रहा है, जो भारत के दैनिक टीकाकरण के आंकड़ा से थोड़ा अधिक है। ब्रिटेन ने 10 दिसंबर को कोविड अभियान शुरू करने के पहले हफ्ते में 13 लाख लोगों का टीकाकरण किया था। वहीं अब तक 58 लाख लोगों का टीकाकरण कर दिया है। वहीं चीन ने अब तक 1.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है।दुनिया भर में अब तक 5.7 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
टीकाकरण करने वाले तीन शीर्ष देश
- अमेरिका 1.75 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर पहले नंबर पर है
- चीन 1.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दूसरे नंबर पर है
- ब्रिटेन 58.5 लाख लोगों का टीकाकरण कर तीसरे नंबर पर है