फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड उपचार केंद्र घोटाला: संजय राउत के सहयोगी के खिलाफ ED ने दाखिल किया आरोपपत्र, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 15 Sep 2023 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Covid Treatment Center Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मुंबई में जंबो कोविड-19 उपचार केंद्रों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के सहयोगी व्यवसायी सुजीत पाटकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मुंबई में जंबो कोविड-19 उपचार केंद्रों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के सहयोगी व्यवसायी सुजीत पाटकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। आरोपपत्र अभी अदालत की रजिस्ट्री को सौंपा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद इसे मनी लॉन्ड्रिंग विशेष जज के समक्ष रखा जाएगा। ईडी ने पाटकर व एक अन्य आरोपी किशोर बिसूरे को जुलाई 2019 में गिरफ्तार किया था और दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन

पाटकर पर महामारी के दौरान शहर में ‘जंबो सेंटर’ कहे जाने वाले कोविड-19 फील्ड अस्पतालों की स्थापना या प्रबंधन के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से फर्जी तरीके से अनुबंध हासिल करने का आरोप है। बिसुरे दहिसर में एक जंबो सेंटर के डीन थे।
 
विज्ञापन

ईडी ने दावा किया है कि पाटकर की साझेदारी वाली फर्म लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज और तीन अन्य को कोविड-19 केंद्रों में चिकित्सा कर्मियों की आपूर्ति के लिए बीएमसी से 31.84 करोड़ रुपये मिले। जून 2020 में स्थापित इस फर्म को चिकित्सा कर्मियों या सेवाएं प्रदान करने का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद अनुबंध दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें