फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid: स्वास्थ्य मंत्री बोले- वसुधैव कुटुंबकम हमारी परंपरा, कोरोना महामारी में 180 देशों को भेजी वैक्सीन

Fri, 07 Apr 2023 12:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 6050 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने 180 देशों को दवाईयां और वैक्सीन की खुराक भेजी थीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत की परंपरा वसुधैव कुटुंबकम की रही है। शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में विजय चौक से निर्माण भवन तक वाकाथॉन में शिरकत की और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। 
विज्ञापन


180 से ज्यादा देशों को भेजी दवाईयां
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम भारत की परंपरा रही है और कोरोना महामारी के दौरान हमने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। कोरोना महामारी के दौरान हमने देखा कि पूरी दुनिया में दवाईयों की कमी हुई। ऐसे वक्त में हमारे देश ने 180 से ज्यादा देशों को दवाईयां भेजीं और वैक्सीन भी पहुंचाई। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मैं प्रार्थना करता हूं कि पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे।'



फिर बढ़े कोरोना के मामले
बता दें कि भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 6050 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक वर्चुअल होगी। इस दौरान कोरोना के मामले बढ़ने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona Update: जम्मू-कश्मीर में कोरोना से सीजन की पहली मौत, 58 नए मामले मिले, सक्रिय केसों का आंकड़ा 238 
विज्ञापन


गुरुवार को भारत में कोरोना के 5300 मामले सामने आए थे और 13 लोगों की मौत हो गई थी। बीते 195 दिनों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले बीते साल सितंबर में 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, आखिरी बार 23 सितंबर 2022 को देश में 5383 मामले दर्ज हुए थे। महाराष्ट्र में नए संक्रमण के मामलों में गुरुवार को 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1086 हो गया है। दिल्ली में कोरोना के 606 नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें