फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Update Today: 24 घंटे में कोरोना से 36 मौतें, सक्रिय केस घटकर 96 हजार हुए

Wed, 24 Aug 2022 10:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई है। कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,452 हो गई। बुधवार को सामने आए मौतों के 36 मामलों में चार वो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने अब मृतकों की सूची में जोड़े हैं। 

विज्ञापन
Gorakhpur Covid Test - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के नए मामलों व सक्रिय केस की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,649 नए मामले सामने आए। इस दौरान 36 लोगों की मौत हुई। वहीं, सक्रिय केस की संख्या घटकर 96,442 हो गई है। 

विज्ञापन

अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,452 हो गई। बुधवार को सामने आए मौतों के 36 मामलों में चार वो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने अब मृतकों की सूची में जोड़े हैं। पिछले 24 घंटे में सक्रिय केस में 64 मामलों की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 फीसदी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें