फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: 'ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें..', स्वास्थ्य मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश

Wed, 04 Jun 2025 06:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Covid-19: भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए जून में कई तकनीकी बैठकें हुईं और निगरानी टीमें आईएलआई और एसएआरआई मरीजों की जांच कर रही हैं। देश में कुल 4,302 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना का खतरा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों को जरूरी तैयारियां करने को कहा है। इनमें ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है।

विज्ञापन


क्या हुआ है अब तक?
स्वास्थ्य सेवाओं की महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में 2 और 3 जून को कई तकनीकी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, आपातकालीन प्रबंधन प्रतिक्रिया (ईएमआर), राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) और दिल्ली के केंद्र सरकार के अस्पतालों के साथ सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस के डीएनए में आत्मसमर्पण, भारत कभी नहीं झुकता...', नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार
विज्ञापन


आईएलआई और एसएआरआई की निगरानी कर रहीं टीमें
सूत्रों के मुताबिक, आईएसडीपी के तहत राज्य और जिला स्तर की निगरानी टीमें इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) पर करीब से नजर रख रही है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि दिशानिर्देशों के अनुसार सभी भर्ती किए गए एसएआरआई मरीजों की जांच करना अनिवार्य है और आईएलआई मामलों में से 5 फीसदी की जांच की सिफारिश की गई है। इसके अलावा, एसएआरआई के पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईसीएमआर के वीआरडीएल नेटवर्क में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Covid-19: गुजरात में 24 घंटे में 108 लोग कोरोना से संक्रमित, एक की मौत; महाराष्ट्र में 86 नए मामले सामने आए
विज्ञापन


देशभर में कोरोना के 4,302 सक्रिय मामले
4 जून तक देश में कोरोना के कुल 4,302 सक्रिय मामले दर्ज किए गए, जिनमें पिछले 24 घंटे में 864 नए मामले शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर मामले हल्के लक्षणों वाले हैं और मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है।

साल 2025 में 44 लोगों की हुई मौत
सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक 44 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। 2 जून को ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली (जैसे पीएसए संयंत्र, एलएमओ टैंक और एमजीपीएस लाइनों) की जांच के लिए मॉक ड्रिल की गई। इसके अलावा, बुधवार और गुरुवार को अस्पताल स्तर पर तैयारियों की मॉक ड्रिल की योजना है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें