फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ युवाओं को कोरोना वैक्सीन के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है: डब्ल्यूएचओ

Thu, 15 Oct 2020 06:22 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौम्या स्वामीनाथन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि एक स्वस्थ और युवा व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है। यह बात उन्होंने एक सोशल मीडिया इवेंट में कही। 

विज्ञापन

इवेंट के दौरान स्वामीनाथन ने कहा कि ज्यादातर लोग इससे सहमत हैं कि टीकाकरण पहले स्वास्थ्य देखभाल करने वाले श्रमिकों और फ्रंट-लाइन श्रमिकों के साथ शुरू हो रहा है, लेकिन इसमें भी यह परिभाषित करने की जरूरत है कि उनमें से कौन सबसे अधिक जोखिम में है। इसमें बुजुर्ग प्राथमिकता पर होंगे। 


हालांकि, उन्होंने अगले साल तक कोरोना वैक्सीन के उपलब्ध होने की बात कही। स्वामीनाथन ने कहा कि 2021 तक कम से कम एक सुरक्षित और प्रभावी टीका होगा लेकिन यह 'सीमित मात्रा में' उपलब्ध होगा और इसलिए कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन के लिए वैश्विक रुप से दर्जनों वैक्सीन कैंडीडेट के क्लीनिकल परीक्षण और इस वर्ष शुरुआती टीकाकरण की उम्मीद के बावजूद डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिक ने वैक्सीन को लेकर यह बात कही।

डब्ल्यूएचओ ने पहले कहा था कि 'हर्ड इम्यूनिटी' प्राप्त करने की उम्मीद में संक्रमण फैलाना अनैतिक है और इससे अनावश्यक मौतें होंगी। उसने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और लक्षित बाह्य प्रतिबंध का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें