फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले नियम: अब कोरोना संक्रमित पाए जाने के तीन महीने बाद ही लगाया जाएगा टीका, केंद्र ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

Sat, 22 Jan 2022 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है, तो रिपोर्ट निगेटिव आने के तीन महीने बाद ही उसे कोरोना वैक्सीन दी जा सकेगी। यह नियम एहतियाती खुराक पर भी लागू होगा। 
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नियमों में बदलाव किया है। अब कोरोना संक्रमित पाए जाने के तीन महीने बाद ही व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा। यह नियम कोरोना वैक्सीन की पहली-दूसरी और एहतियाती खुराक पर भी लागू होगा। 

विज्ञापन


इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उसे कोरोना का टीका रिपोर्ट निगेटिव आने के तीन महीने बाद ही दिया जाए। यह नियम एहतियाती खुराक पर भी लागू होगा। 

केंद्र ने अपने पत्र में कहा है कि नियमों में वैज्ञानिक निष्कर्षों के आधार बदलाव किया गया है। दअरसल, तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की मंजूरी दे दी गई थी। वहीं बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए भी 10 जनवरी से एहतियाती खुराक शुरू की गई थी। इसी को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें