फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई, बीते 24 घंटे में 6561 नए संक्रमित मिले

Thu, 03 Mar 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विगत 24 घंटे में 142 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 5,14,246 मौतें हो चुकी हैं। देश में कोविड मृत्यु दर अब 1.20 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में 6561 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या घटकर 77,152 हो गई है। इस तरह सक्रिय केस 0.20 फीसदी रह गए हैं। 

विज्ञापन

विगत 24 घंटे में 142 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 5,14,246 मौतें हो चुकी हैं। देश में कोविड मृत्यु दर अब 1.20 फीसदी हो गई है। कोविड रिकवरी रेट भी और सुधरकर अब 98.60 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,947 लोग महामारी से उबर गए। बुधवार को कुल 8,82,953 लोगों की जांच की गई। इनमें से 6,561 संक्रमित मिले।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें