फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की चेतावनी: क्या फिर लौटेंगी पाबंदियां? देश के 27 जिलों में बेकाबू हुआ कोरोना, 10 प्रतिशत ऊपर पहुंची संक्रमण दर

Sat, 11 Dec 2021 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि 10 राज्यों के 27 जिलों की गहन निगरानी की आवश्यकता है। अगर जरूरत पड़ती है तो पाबंदियां फिर से लागू की जाएं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बेकाबू हो रहा है। आलम यह है कि 10 राज्यों के 27 दिनों में पिछले दो सप्ताह में संक्रमण दर में एकाएक उछाल आया है। कई जिले तो ऐसे हैं जहां पर संक्रमण दर 10 प्रतिशत के भी ऊपर पहुंच गई है, वहीं अन्य जिलों में यह पांच से दस प्रतिशत के बीच है। ऐसे में केंद्र ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर चेतावनी जारी की है, साथ ही अधिक संक्रमण दर वाले 27 जिलों पर नजर बनाए रखने को कहा है। राज्यों को यह पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से लिखा गया है। इस पत्र में केंद्र की ओर से कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


हर आवश्यक कदम उठाने पर जोर 
पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में संक्रमण दर बेकाबू हो रही है, उन इलाकों को चयनित कर वहां पर कोरोना से बचाव के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्कता है। जरूरत पड़ने पर रात्रि कर्फ्यू, लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, शादी या अन्य समारोह में भीड़ पर पाबंदी लगाने को भी कहा गया है। 




केंद्र की रिर्पोट के मुताबिक, तीन राज्यों मिजोरम, केरल और सिक्कम के के आठ जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। वहीं सात राज्यों के 19 जिलों में यह पांच से दस प्रतिशत के बीच है। 
विज्ञापन


कहां कितनी संक्रमण दर 
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मिजोरम के हन्नाथियाल और सेरछिप जिले में संक्रमण दर क्रमश: 22.37 और 19.29 फीसदी है। इसके अलावा यहां के तीन अन्य जिलों में भी 10 प्रतिशत के ऊपर संक्रमण दर पहुंच गई। इसके अलावा  केरल के दो तो सिक्कम के एक जिले में 10 प्रतिशत के ऊपर कोरोना संक्रमण दर है। 
विज्ञापन


राज्यों को दिए यह निर्देश 
- आरटी पीसीआर जांच बढ़ाने पर ध्यान दें
- विदेश से आने वालों की निगरानी में कोई लापरवाही न बरतें
- संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आने वालों की जांच व निगरानी की जाए
- कोविड सतर्कता नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी करें सभी राज्य 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें