महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को केंद्र से कोविड-19 के उपचार से जुड़ी दवाओं- रेमेडेसिविर और टोसिलिजुमाब ‘बड़ी मात्रा में और उचित दर पर’ देने की मांग की। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य यह भी चाहता है कि केंद्र कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए 500 अतिरिक्त वेंटिलेटर प्रदान करे।
उन्होंने कहा, ‘हम आईसीएमआर की मदद से कोविड-19 के हर मरीज की स्थिति और आवश्यकता के हिसाब से उसके उपचार के लिए रेमेडेसिविर और टोसिलिजुमाब दे रहे हैं। लेकिन अब हमें मरीजों के इलाज के लिए उचित दर पर बड़ी संख्या में इन दवाइयों की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्र से हमारी दूसरी मांग यह है कि उसे राज्य में अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के लिए 500 अतिरिक्त वेंटिलेटर देना चाहिए।’
बता दें कि मंगलवार तक महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 1,13,445 हो गए और मरने वालों की संख्या भी 5537 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र से आए हैं।