फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 वर्षीय जोन्स को एकमात्र मैच खेलने के 50 साल बाद मिला टेस्ट क्रिकेटर का दर्जा

Wed, 17 Jun 2020 06:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोन्स ने प्रथम श्रेणी में 36,049 रन बनाए हैं जो आाईसीसी से स्वीकृत टेस्ट में नहीं खेलने वाले किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक प्रथम श्रेणी रन हैं।
विज्ञापन
एलन जोन्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के लिए एकमात्र टेस्ट खेलने के 50 साल बाद अंतत: पूर्व बल्लेबाज एलेन जोन्स को टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला। जोन्स 1970 में शेष विश्व एकादिश के खिलाफ इंग्लैंड की श्रृंखला के पहले टेस्ट में खेले थे। इन मैचों को शुरुआत में टेस्ट का दर्जा हासिल था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 1972 में इनका दर्जा छीन लिया।

विज्ञापन


जोन्स को शून्य और पांच रन के स्कोर पर माइक प्रॉक्टर ने आउट किया और उन्हें कभी दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला। जोन्स ने इस तरह 48 साल तक टेस्ट क्रिकेट का दर्जा छिना रहा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अब 81 साल के जोन्स को औपचारिक रूप से 696वें नंबर के टेस्ट क्रिकेटर के रूप में शामिल किया है।

मौजूदा लॉकडाउन पाबंदियों के कारण जोन्स को कैप सौंपने का कार्यकम वीडियो लिंक के जरिए हुआ। जोन्स ने अपनी नई कैप हासिल करने के बाद कहा, 'यह फिट बैठती है। अब मैं हेलमेट का इंतजार कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें