फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: 168 दिन बाद संक्रमण दर 7% के पार, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता हुए कोरोना पॉजिटिव

Mon, 25 Jul 2022 12:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज 16,866 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 41 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज 16,866 मामले सामने आए हैं। यह संख्या बीते दिनों से भले ही कम हो, लेकिन संक्रमण दर अभी भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 168 दिनों बाद संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 7.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.49 प्रतिशत है। वहीं, दैनिक सक्रिय मामले घटकर 1,50,877 हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर  4,39,05,621 हो गई है। 

24 घंटे में 41 की मौत
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 41 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,074 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 24 घंटे में सक्रिय कोरोना केस में 1,323 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता करोना संक्रमित 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने रविवार रात उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। लक्षण महसूस होने के बाद वह पहले से ही आइसोलेट हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें