फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 : फरवरी में दूसरी बार 10,000 से कम आए नए मामले, मृतकों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम

Tue, 09 Feb 2021 11:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामले इस महीने दूसरी बार 10,000 से कम आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,47,304 हो गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम रही। पिछले 24 घंटे में देश में 9,110 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 9,110 नए मामले सामने आए हैं और अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,08,47,304 हो गया है। यही नहीं पिछले 24 घंटे में 78 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। 
 

पिछले 24 घंटे में 78 मरीजों की मौत के बाद देश में मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,55,158 हो गया है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कोरोना के दैनिक मृतकों की संख्या में कमी आई है। सोमवार को एक दिन में 84 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। संक्रमण से उबरने की दर 97.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 है।
विज्ञापन

 



स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14,016 मरीज वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। अब तक देश में 1,05,48,521 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। हालांकि 1,43,625 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि कई दिनों से देश में कोरोना के सक्रिय मामले दो लाख से कम आ रहे हैं। 

वहीं बात करें टीकाकरण अभियान की, तो देश में अब तक 62,59,008 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। 16 जनवरी से शुरू हुए इस देशव्यापी टीकाकरण में अब तक 62 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। सोमवार तक वैक्सीन लेने वाले लोगों का आंकड़ा 58,12,362 था।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल सात अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी। इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी। 28 सितंबर को देश में कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को कुल मामलों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी।
विज्ञापन


आईसीएमआर के मुताबिक, सोमवार को 6,87,138 नमूनों की जांच की गई थी। अबतक 20,25,87,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें