फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : देश में आधा फीसदी से भी कम हुई दैनिक सकारात्मकता दर, 2568 नए केस मिले, 97 मौतें

Tue, 15 Mar 2022 09:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटे में देश में ढाई हजार से कुछ ज्यादा नए केस मिले। सक्रिय केस की संख्या की अब 33,917 हो गई है।
विज्ञापन
omicron - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना की नई लहर की खबर के बीच देश में कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर आधा फीसदी से भी कम रहने का राहतकारी समाचार मिला है। बीते 24 घंटे में भारत में 2568 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चीन में इससे दोगुना मिले हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में देश में ढाई हजार से कुछ ज्यादा नए केस मिले। सक्रिय केस की संख्या की अब 33,917 हो गई है। यह कुल केस की 0.08 फीसदी है। दैनिक सकारात्मकता दर अब 0.37 फीसदी रह गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.46 प्रतिशत है।  बीते 24 घंटे में 4722 लोग स्वस्थ हुए हैं। 97 मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,974 पर पहुंच गया है। 

180 करोड़ खुराक दी
इस बीच, देश में अब तक 180.40 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। केंद्र सरकार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 182.84 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। इनमें से 17.30 करोड़ से अधिक खुराक राज्यों के पास बची हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें