फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: दैनिक मामलों में दर्ज हुई मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 45209 नए मरीज

Sun, 22 Nov 2020 09:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 45,209 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 46,232 मामले रिपोर्ट किए गए। देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 85 लाख के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,209 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान देश में 501 मरीजों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है। वहीं, देश में इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 90,95,807 हो गई है। 



मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85,21,617 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 43,493 मरीज वायरस से ठीक हुए हैं और अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,40,962 है। वहीं, कोरोना वायरस के कारण देश में जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,33,227 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें