विदेशी तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं पर प्रतिबंध
दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय में कई लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। वीजा नियमों व शर्तों को तोड़ने पर सरकार ने विदेशी तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं के भारत आने पर रोक लगा दी है। इन्हें फिलहाल पर्यटक वीजा नहीं मिलेगा। किसी भी विदेशी को भारत आकर तबलीगी गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।
दिल्ली में आयोजित हुए तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में से 24 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी मात्रा में जमात में मौजूद लोगों में संक्रमण की पुष्टि से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने जानकार दी है कि तमिलनाडु के 45 लोग जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
पढ़ें पूरी खबरदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच आयुष मंत्रालय ने शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता (Immunity) बढ़ाने के लिए कुछ उपाय अपनाने का सुझाव दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को रोज गर्म पानी पीना चाहिए और कम से कम आधे घंटे का समय योग करने के लिए देना चाहिए। इसके अलावा जिन मसालों को हम लंबे अरसे से अपने खाने में इस्तेमाल करते आ रहे हैं, उनका अपने भोजन में उपभोग करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ये उपाय कोरोना की बीमारी में उपचार के तौर पर नहीं दिए जा रहे हैं, बल्कि इनको अपना कर शरीर की क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर