देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ाई जीतने में 21 दिन लगेंगे। इधर, मध्यप्रदेश के उज्जैन की महिला की इंदौर अस्पताल में मौत हो गई, तो दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलानाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए पत्रकारों को अब कोरोना का संदिग्ध मानते हुए उन्हें आइसोलेट करने की तैयारी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें...
पूर्व सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पत्रकार भी संक्रमित
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक पत्रकार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी लंदन से लौटी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केजरीवाल ने फिर कहा- घबराएं नहीं, उपराज्यपाल रहे साथ
कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के बाद दिल्ली के लोगों को जरूरी सामानों की कमी न हो इसके लिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने संयुक्त प्रेसवार्ता की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पान मसाले पर रोक, थूक से संक्रमण फैलने का खतरा
यूपी सरकार ने प्रदेश में पान मसाला की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने आदेश जारी कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जनगणना 2021 का पहला चरण स्थगित
कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिवसीय लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन बनाने और 2021 की जनगणना के पहले चरण को स्थगित कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डॉक्टरों को परेशान किया, तो सख्त कार्रवाई: प्रधानमंत्री
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसंदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब हो रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर