फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: 20 मार्च 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 20 Mar 2020 08:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
corona virus bulletin 20 march 2020 - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या करीब 223 तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी सभी मॉल्स बंद करने का फैसला लिया गया है। सेना में भी चरणबद्ध तरीके से घर से काम करने का फैसला लिया गया है। लेकिन आज की सबसे बड़ी खबर रही सिंगर कनिका कपूर का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना। वह 15 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं और तुरंत लखनऊ में पार्टी भी की। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह, वरुण गांधी जैसे सांसद भी शामिल थे। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, कनिका 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाई प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। एक पार्टी में उनके साथ वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। भाजपा सांसद वरुण गांधी भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुष्यंत ने भी कोरोना टेस्ट करवाया जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर 

दिल्ली में मॉल्स-दुकानें बंद
 
दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना अपने तीसरे चरण में न पहुंचे इसे लेकर केंद्र समेत राज्य सरकारें भी अलर्ट हैं। इसी के तहत आज दिल्ली सरकार ने सभी मॉल को बंद करने का आदेश दिया है। इसी के साथ फैसला हुआ है कि दिल्ली के सभी बाजार 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे। रविवार को मेट्रो का संचालन भी नहीं होगा। हालांकि किराना, दवाइयां और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मुंबई समेत चार शहरों में लॉकडाउन

महाराष्ट्र में मुंबई समेत पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और नागपुर शहर बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ किराना, सब्जी और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं, दिल्ली में भी सभी मॉल को बंद करने का आदेश दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकल ट्रेने, बसें चलेंगी, मुंबई में सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगाना आखिरी कदम होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर 

बड़े नेताओं ने खुद को किया पृथक 

कोरोना वायरस के मामलों लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब बड़े नेताओं ने भी खुद को एकांतवास में रखने का फैसला लिया है। दरअसल, बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में भाग लिया था, जिसमें कुछ सांसद भी शामिल हुए थे। कनिका ने खुलासा किया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा कई राज्यों के सांसदों ने खुद को एकांतवास में रखने का एलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर      

अमेरिका से लौटकर शाही समारोह में पहुंचा


एक तरफ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ से कुछ कोरोना पॉजिटिव अपनी पहचान छिपाकर सार्वजनिक समारोह में पहुंच रहे हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वाकया सामने आया है महाराष्ट्र के कल्याण में जहां एक शख्स अमेरिका से 6 मार्च को लौटा था और शादी समारोह में पहुंच गये। ये शख्स कोरोना से संक्रमित पाया गया और ऐसा माना जा रहा है कि एक शादी समारोह के दौरान वह 1000 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें