देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 90,927 हो गई है। लॉकडाउन को एक बार फिर से 31 मई तक लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवासी कामगार लगातार पैदल ही अपने घरों को जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने आज घोषणाओं की आखिरी किस्त जारी की। इस बीच कोरोना से निपटने के लिए लगातार शोध जारी है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Lockdown 4.0 : किस जोन में मिलीं क्या राहतें, कहां अभी भी जारी रहेंगे प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन को 31 मई तक आगे बढ़ाते हुए इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के तहत अब राज्यों में ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन निर्धारित करने का अधिकार राज्यों को दे दिया है, हालांकि उन्हें इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी मानकों का पालन करना होगा।
2200 दवाओं पर शोध के बाद फार्मा कंपनी का दावा, कोरोना के इलाज में कारगर होंगी तीन दवाएं
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भारत समेत विभिन्न देशों में इसकी वैक्सीन और दवा तैयार करने को लेकर शोध हो रहे हैं। इस बीच पुणे की फार्मा कंपनी ने कोरोना के इलाज में कारगर साबित होने वाली दवा खोज लेने का दावा किया है। 2200 दवाओं पर शोध करने के बाद कंपनी ने तीन दवाएं खोज निकाली है।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन: दो बच्चों को कंधे पर लटकाए पिता ने तय की 160 किमी यात्रा
दिहाड़ी मजदूर रूपया तुदु ओडिशा के मयूरभंज जिले से जाजपुर जिले के एक ईंट भट्टे में काम करने के लिए परिवार के साथ घर से निकले। यह जगह उनके घर से 160 किलोमीटर दूर है। अब देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से जब तुदु को वापस अपने घर लौटना पड़ा तो उनके कंधों पर केवल परिवार का पेट पालने का ही बोझ नहीं था बल्कि वे अपने दो बच्चों को भी कंधो पर लेकर पैदल चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
पेट की आग क्या होती है इन मजबूर मजदूरों से पूछो... केले लपकने के लिए उछल पड़े
लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूरों का अलग-अलग प्रदेशों से आना जारी है। इस दौरान कई सामाजिक संगठन उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सामाजिक संगठन उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। शनिवार को ट्रक से जा रहे मजदूरों को जब केले दिए गए तो लेने के लिए उछल पड़े।
आर्थिक पैकेज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच दिनों में की ये बड़ी घोषणाएं
सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार पांच दिनों तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण कदमों की विस्तार से जानकारी दी।