कोराना वायरस के कारण पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान वित्त मंत्री ने अलग-अलग सेक्टरों के लिए राहत फंड जारी किए। कोरोना को लेकर रोज नए शोध किए जा रहे हैं। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...
शाकाहारी लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं होने का कोई साक्ष्य नहीं
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हृदय रोग विभाग के पूर्व प्रमुख ने हालांकि यह भी कहा कि फलों व सब्जियों को अपने आहार में मुख्य रूप से जगह देने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और वे बेहतर तरीके से इस संक्रमण का मुकाबला कर सकते हैं।
Coronavirus: आखिर कैसे मौत का कारण बनता है कोरोना संक्रमण?
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी कोविड-19 को लेकर दुनियाभर में काफी सारे शोध हो चुके हैं। कोरोना के लक्षण, उसके निदान और शरीर पर उसके असर करने के तरीके का पता लगाने के लिए विभिन्न देशों के शोधकर्ताओं ने रिसर्च किया है। शोधकर्ताओं ने इससे होने वाली मौते कारणों पर भी अध्ययन किया है।
पढे़ं पूरी खबर
राहत पैकेज: वित्त मंत्रालय ने क्या-क्या बड़े एलान किए, इन बिंदुओं से समझें
आज वित्त मंत्रालय ने विस्तार से ब्यौरा दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में विस्तार से जानकारी देते हुए लघु एवं कुटीर उद्योगों (एमएसएमई) को लेकर राहत भरी घोषणाएं कीं। साथ ही कर्मचारियों के ईपीएफ योगदान और टीडीएस में भी बड़ी राहत का एलान किया।
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, ऑनलाइन सुनवाई के दौरान कोट और लंबा गाउन न पहनें वकील
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक औपचारिक अधिसूचना के माध्यम से वकीलों से कहा है कि वे कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगले आदेश तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान कोट और लंबे गाउन न पहनें। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि ये परिधान नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ये आसानी से वायरस की चपेट में आ सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में अबतक कितना आगे पहुंचा देश?
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सभी को इंतजार है तो बस कोरोना की वैक्सीन का। दुनिया के कई देश और कंपनियां इस वायरस की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने पर काम चल रहा है। वैसे तो वैक्सीन तैयार करने में सालों लग जाते हैं, लेकिन इस कोरोना संकट के समय में दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों के इस कार्य को कुछ ही महीनों में करने में लगे हैं।