फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: एक दिन में मृतकों की सबसे बड़ी संख्या समेत आज की 5 बड़ी खबरें

Mon, 13 Apr 2020 09:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 905 मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में 9352 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 980 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 13 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु ने सोमवार को 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राज्य के मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी दी है। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




सोनिया की सरकार से मांग, कोरोना से लड़ाई में कोई भी नागरिक भूखा नहीं रहे
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने की मांग की है। सोनिया ने पीएम मोदी से अपील की है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई की इस घड़ी में सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी नागरिक को भूखे नहीं रहना पड़े। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जनता चाहती है 14 दिन के लिए और बढ़ाया जाए लॉकडाउन: सर्वे
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बात की पूरी संभावना है कि कल समाप्त हो रहा 21 दिनों का लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा। आर्थिक नीतियों से संबंधित शोध संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में ज्यादातर लोग कई मोर्चे पर दिक्कतों का सामना करने के बावजूद लॉकडाउन को दो सप्ताह और बढ़ाने के पक्ष में हैं। 
पढ़ें पूरी खबर

कोरोना जांच में देश के टॉप 14 चिकित्सा संस्थान मेडिकल कॉलेजों की मदद करेंगे 
देश के 14 बेहतरीन चिकित्सा संस्थान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश के सभी मेडिकल कॉलेजों की मदद करेंगे। ये संस्थान कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए इसके परीक्षण को बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताएंगे। इस कदम से देशभर में कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
पढ़ें पूरी खबर

कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकते हैं। वर्तमान में देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी कल मंगलवार को खत्म हो रहा है। 
पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें