कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTi
अगले एक महीने में डेढ़ लाख से ऊपर जा सकती है देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या
कोरोना वायरस संक्रमण की भविष्यवाणी को लेकर आईआईटी गुवाहाटी और सिंगापुर का ड्यूक एनयूएस मेडिकल स्कूल ने साथ मिलकर वैकल्पिक मॉडल बनाया है जो देश के अलग अलग राज्यों में अगले 30 दिन में होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी दे सकता है। पढ़ें पूरी खबर
आरोग्य सेतु एप से निजता का हनन नहीं, अधिकतम 60 दिन तक रखा जाएगा डेटा
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एम्पावर्ड ग्रुप-9 के चेयरमैन अजय साहनी ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप से निजता का हनन नहीं होगा, अधिकतम 60 दिन तक डेटा रखा जाएगा। साथ ही कहा कि आईसीएमआर ने कोविड 19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया है। पढ़ें पूरी खबर
कब और कितनी जगह रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, टाइम टेबल से लेकर रूट तक जानें सबकुछ
भारतीय रेलवे मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। हालांकि एक मई से शुरू की गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। कल से 15 शहरों के लिए शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए आज शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों का किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। पढ़ें पूरी खबर
कोविड-19 की उत्पत्ति के पीछे चमगादड़ और पैंगोलिन का हाथ, नए अध्ययन में हुआ खुलासा
सार्स-सीओवी-2 को लेकर किए गए एक नए अध्ययन में पता चला है कि जिस वायरस के कारण कोविड-19 सामने आया है, वह चमगादड़ और पैंगोलिन में कोरोना वायरस के पुनर्संयोजन से उत्पन्न हुआ है। इस निष्कर्ष से इस सिद्धांत को मजबूती मिलती है कि पैंगोलिन से ही मनुष्यों में सार्स-सीओवी-2 का संचरण हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
दो घंटे देरी से शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग, 10 मिनट में बिके हावड़ा-दिल्ली AC-1, AC-3 के टिकट
कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बीच रेलवे 12 मई से आशिंक रूप से ट्रेन सेवा बहाल करने जा रही है। राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए सोमवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हुई। बुकिंग शुरू होने के महज 10 मिनट से भी कम समय में हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-1 और थर्ड एसी की सारी टिकटें बुक हो गईं। पढ़ें पूरी खबर