फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19 Update: देश की आर्थिक राजधानी में 757 मामले सामने आए, बीते 24 घंटे में 10 फीसदी का इजाफा

Sat, 25 Dec 2021 06:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई सहित देश के कई शहरों व राज्यों में अब भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं जिसने चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के मामले आने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 757 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि इस दौरान 280 मरीज ठीक भी हुए। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


मुंबई में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई है। आंकड़ों के अनुसार, यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, गुरुवार को 602 और शुक्रवार को 683 नए मामले सामने आये थे। यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गई है, जबकि जान गंवाने वालों की तादाद 16,368 है ।

महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की खपत बढ़ने पर फिर लगेगा लॉकडाउन: टोपे कोरोना के बढ़ते मरीज और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को देखते हुए तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। इसके मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को साफ कर दिया कि राज्य में जब मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 800 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगी तब राज्य में फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि ओंमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन सामान्य तौर पर इन मरीजों को न तो आईसीयू की जरूरत पड़ रही है और न ही ऑक्सीजन की। लेकिन कोरोना संक्रमण से सावधानी जरूरी है। बता दें कि महाराष्ट्र में बीते तीन दिनों से एक हजार से अधिक कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 1,410 मामले सामने आए थे। इनमें 20 ओमिक्रॉन के मामले थे।

बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले 
हालांकि देश में ओमिक्रॉन ने भी दस्तक दे दी है रोजाना इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। जबकि देशभर में कोरोना वायरस के रोजाना करीब 6-7 हजार मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन पहले ही बताया था कि देश के लिए अब भी डेल्टा वायरस चिंता का सबब बना हुआ है और इसी के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,179 नए मामले सामने आए, जिनमें से 23 मामले ओमिक्रॉन के हैं। इसके अलावा 17 मरीजों की मौत हुई थी। मुंबई में रिकवरी की दर 97 फीसदी है और 18 से 24 दिसंबर के बीच कोविड19 मामलों की वृद्धि दर 0.05 फीसदी रही है। यहां वायरस का डबलिंग रेट 1338 दिन है। 

17 राज्यों में फैल चुका है संक्रमण
कोरोना के बाद ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों ने तीसरी लहर की दस्तक दे दी है। एक महीने के अंदर ही ओमिक्रॉन संक्रमण 17 राज्यों में फैल चुका है और कुल 445 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र और दिल्ली की है। महाराष्ट्र में 110 तो दिल्ली में 79 संक्रमित अब तक सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें