फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : सक्रिय केस और घटकर 21,530 हुए, दैनिक सकारात्मकता दर 0.24 फीसदी

Fri, 25 Mar 2022 09:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार घटते केस के चलते केंद्र सरकार ने राज्यों से 31 मार्च से सारी कोरोना पाबंदियां हटाने को कहा है। हां, जनता को मास्क व सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह जरूर दी गई है। फिलहाल देश में चौथी लहर की भी आशंका नहीं है। 
 
विज्ञापन
बूस्टर खुराक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के सक्रिय मामले लगातार घटते जा रहे हैं। दैनिक सकारात्मक दर भी और घटकर 0.24 फीसदी पर आ गई। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1685 नए मामले मिले और 83 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

लगातार घटते केस के चलते केंद्र सरकार ने राज्यों से 31 मार्च से सारी कोरोना पाबंदियां हटाने को कहा है। हां, जनता को मास्क व सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह जरूर दी गई है। फिलहाल देश में चौथी लहर की भी आशंका नहीं है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 21,530 रह गई है। यह कुल संक्रमितों की तुलना में 0.05 फीसदी है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 0.24 फीसदी हो गई है। 83 और मौतों के साथ ही महामारी से कुल 5,16,755 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

देश को कोरोना की नई लहरों से बचाव में टीकाकरण का अहम योगदान रहा है। अब तक कुल 182,55,75,126 खुराक दी जा चुकी है। बीते 24 घंटों में 29 लाख 82 हजार से ज्यादा खुराक दी गई। 12 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण भी तेजी से जारी है। 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी बहाल की जा रही हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें