फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Prize Money: दुनिया की सभी टी20 लीगों से ज्यादा आईपीएल में इनामी राशि, जानें कहां मिलते हैं कितने पैसे

Mon, 30 May 2022 08:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल की बात जब भी होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले पैसा आता है। हर क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाहता है कि किस टीम को जीतने पर कितने पैसे मिलेंगे और फाइनल के बाद प्राइज मनी में कितने रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आईपीएल की इनामी राशि सबसे ज्यादा है - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन समाप्त हो गया। नई टीम गुजरात टाइटंस चैंपियन बन चुकी है। उसने खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया। गुजरात ने 14 में 10 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया था। क्वालीफायर-1 में राजस्थान को हराकर सबसे पहले फाइनल का टिकट हासिल किया था। गुजरात फ्रेंचाइजी को सीवीसी कैपिटल्स ने पिछले साल अक्टूबर में 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब टीम की नजर 20 करोड़ रुपये पर है।
विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल की बात जब भी होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले पैसा आता है। हर क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाहता है कि किस टीम को जीतने पर कितने पैसे मिलेंगे और फाइनल के बाद प्राइज मनी में कितने रुपये दिए जाएंगे। इस बार आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह दुनिया भर में चल रही अलग-अलग टी20 लीगों में सबसे ज्यादा है।

चेन्नई सुपरकिंग्स को मिले 20 करोड़ रुपये
आईपीएल में दुनिया की शीर्ष पांच टी20 लीगों के बराबर इनामी राशि दी जाती है। वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश की बांग्लादेश प्रीमियर लीग, पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के बराबर सिर्फ आईपीएल में चैंपियन को पैसे मिलते हैं। पिछले साल खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन


कैरेबियन प्रीमियर लीग के चैंपियन मिलते हैं 7.5 करोड़ रुपये
आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा इनामी राशि कैरेबियन प्रीमियर लीग में दी जाती है। उसके चैंपियन को पिछली बार 7.5 करोड़ रुपये मिले थे। बांग्लादेश प्रीमियर लीग जीतने वाली टीम को 6.34 करोड़ रुपये दिए गए थे। पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग तो उससे भी नीचे है। पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग को जीतने वाली टीम मुल्तान सुल्तांस को 3.73 करोड़ रुपये मिले थे।

दुनिया की टॉप टी20 लीग की प्राइज मनी
आईपीएल 20 करोड़
कैरेबियन प्रीमियर लीग 7.5 करोड़
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 6.34 करोड़
पाकिस्तान सुपर लीग 3.73 करोड़
बिग बैश लीग 3.35 करोड़
द हंड्रेड लीग 1.51 करोड़
लंका प्रीमियर लीग 73.7 लाख

पहली बार खिताब जीतने वाली टीम को मिले थे 4.8 करोड़ रुपये
आईपीएल का आयोजन पहली बार 2008 में हुआ था। शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। शेन वॉर्न की टीम को चैंपियन बनने पर उस समय 4.8 करोड़ रुपये मिले थे। अब यह राशि करीब चार गुना बढ़ चुकी है। अब चैंपियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें