फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल बड़े ममेरे भाई के साथ फांसी पर लटकी युवती, चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Fri, 02 Aug 2019 07:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन

किशोरावस्था के दौरान प्रेम प्रसंग में पड़कर अधिकतर बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर पर अपना नुकसान कर बैठते हैं। इन दिनों ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं जिनमें किशोरावस्था के प्रेम-प्रसंग के चक्कर में बच्चे खुद ही अपनी जिंदगी खत्म कर ले रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। गुरुवार को रामसर इलाके में 14 साल की किशोरी ने 23 साल के युवक के साथ पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ये ममेरे भाई-बहन थे और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक अहमदाबाद से किशोरी के पास बाड़मेर आया था और फिर दाेनों ने फांसी लगा ली।

रात के करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली की रामसर इलाके में एक युवक और युवती का शव लटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों की शिनाख्त की। शवों को उतारकर रामसर अस्पताल लाया गया। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार सुबह दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन


तीन महीने पहले अपने ननिहाल के एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद फोन पर बातचीत से शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। लड़की ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं थी। पांचवीं कक्षा के बाद परिजनों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी

बुधवार को युवक अहमदाबाद से सीधे सेतराऊ आया और किशोरी को फोन किया। इसके बाद दोनों ने खेत में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों के पास कोई सुसाइड नोट या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें