बॉम्बे हाई कोर्ट के कमरा नंबर 51 में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंच गया है। बताया जा रहा है बॉम्बे कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।
मामले की जानकारी के बाद कोर्ट रूम को खाली करा दिया गया है। वहीं जांच में बम निरोधक दस्ता के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। जस्टिस मंजुला चुल्लर को एक धमकी भरी कॉल आई थी, जिसके बाद एटीएस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी गई है।
A courtroom of the Bombay High Court was vacated after a threat call; bomb squad didn't found anything in search; declared hoax
— ANI (@ANI) September 13, 2017
गौरतलब है किरायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास के 7 के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले में स्कूल के मालिकों की अग्रिम जमानत पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में गिरफ्तारी होने से बचने के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ रेयान पिंटो और उनके परिवार के दो सदस्यों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।