फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई के स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद

Sat, 22 Oct 2022 12:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों का समर्थन कर रहा था। फेसबुक पर उमर एल्हाजी के साथ उसकी चैट से पता चला कि वह अमेरिकी स्कूल पर ‘लोन वुल्फ’ हमला करना चाहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कंप्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में था।। 

विज्ञापन


अतरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.ए. जोगलेकर की अदालत ने उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। अभियोजन के मुताबिक, अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशीयन के रूप में कार्यरत था और उसने अपने कार्यालय के कंप्यूटर का इस्तेमाल नकली नाम से फेसबुक अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने के लिए किया। 

जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों का समर्थन कर रहा था। फेसबुक पर उमर एल्हाजी के साथ उसकी चैट से पता चला कि वह अमेरिकी स्कूल पर ‘लोन वुल्फ’ हमला करना चाहता था। 
विज्ञापन


‘लोन वुल्फ’ हमले से आशय अधिक संख्या में लोगों को मारने के इरादे से केवल एक व्यक्ति द्वारा रेकी करने और साजिश रचने से लेकर हमले तक की सभी गतिविधि को अंजाम देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें