फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर घोटाला: अदालत ने रतुल पुरी को एक अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 19 Sep 2019 07:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में धन शोधन के आरोपी रतुल पुरी को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को एक अक्तूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रतुल पुरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पुरी को जेल के डॉक्टर की सलाह पर अपनी दवाएं साथ ले जाने की इजाजत दे दी। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से ऑर्थोपेडिक गद्दे मुहैया कराने की पुरी के अनुरोध पर विचार करने को कहा।

अदालत ने हवालात प्रभारी को निर्देश दिया कि वह पुरी को तिहाड़ जेल ले जाते समय उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि इटली की कंपनी फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहयोगी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में बरती गई अनियमितता के आरोपों के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें