फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति के खिलाफ जमानती वारंट जारी, विशेष कोर्ट की कार्रवाई

Wed, 14 Dec 2022 10:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवारो को अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा के खिलाफ जमानती वारंट फिर से जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवारो को अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा के खिलाफ जमानती वारंट फिर से जारी कर दिया है। दोनों, गिरफ्तारी का विरोध करने और पुलिसकर्मियों को काम से रोकने के मामले में पेश होने में विफल रहे। 

विज्ञापन


इसी साल अप्रैल में मुंबई पुलिस ने राणा दंपत्ति को कथित रूप से विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वे उपनगर बांद्रा में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने प्रदर्शन किए थे। 

विशेष न्यायाधीश आरएन रोकड़े ने पिछली सुनवाई में यह देखते हुए राणा दंपति के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था कि वे पुलिस द्वारा मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्हें 14 दिसंबर यानी आज को अदालत में पेश होने और पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान कर वारंट रद्द कराने का निर्देश दिया गया था। 
विज्ञापन


लेकिन वे बुधवार को भी अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके बाद अदालत ने फिर से जमानती वारंट जारी कर दिया। अदालत ने मामले को 10 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें