फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कितने दिन लगेंगे रामवृक्ष के डीएनए टेस्ट में: कोर्ट

Tue, 12 Jul 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रामवृक्ष यादव
विज्ञापन
अदालत के आदेश के बाद भी पुलिस अभी तक रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट नहीं करा सकी है। कोर्ट ने 15 जून को हाईवे पुलिस को इस संबंध में आदेश दिया था। 11 जुलाई को पुलिस को अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करनी थी। मगर न तो रिपोर्ट दी और न ही अधिकारी पेश हुए। अदालत ने हाईवे पुलिस को इस संबंध में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


हाईवे थाने में रामवृक्ष समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का एक मुकदमा दर्ज है। पूरा प्रकरण कोर्ट में है। रामवृक्ष के  हाजिर न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद हाईवे पुलिस ने अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि रामवृक्ष की मौत हो चुकी है। इस पर एडीजे नौ विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने पुलिस से रामवृक्ष की मौत का वैज्ञानिक आधार मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि न तो डीएनए टेस्ट है और न ही उसके परिवार वालों ने शिनाख्त की है फिर उसे मरा कैसे मान लिया जाए। 

कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट कराकर कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाए। पुलिस को 11 जुलाई को इस मामले की प्रगति से अवगत कराना था। मगर न तो पुलिस अधिकारी ही कोर्ट में पहुंचे और न ही रिपोर्ट के बारे में कुछ बताया। इस पर अदालत ने हाईवे पुलिस को नोटिस जारी करके पूछा है कि आखिर रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट कराने में कितना वक्त लगेगा। इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 1 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें