फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा चूहे का सिर खाने पर शख्स को हुई सजा

Mon, 11 Jul 2016 07:43 PM IST
एजेंसी/ मेलबर्न
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। 25 वर्षीय एक शख्स ने जिंदा चूहे का सिर खाया, फिर उसका वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। ब्रिसबेन मजिस्ट्रेट ने उसे पशु क्रूरता का दोषी पाया और 100 घंटे तक सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई और तीन साल तक पालतू पशु रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। लोग मैथ्यू को मैड मैट के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन


मैथ्यू मैलोनी नामक एक व्यक्ति ने जिंदा चूहे के सिर खाने का लाइव वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। मैलोनी ने बॉक्से से चूहे को निकाला, उसके बाद चूहे के सिर को दांत से काटा और वोदका के साथ चबा डाला। यह स्टंट उसने कई सौ बार किया, लेकिन इसका विरोध उस समय शुरू जब मैलोनी ने गत जनवरी को इसका वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।

ब्रिसबेन मजिस्ट्रेट ने उसे पशु क्रूरता का दोषी करार दिया।  जज ने मैलोनी को 100 घंटे तक सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया और उस पर तीन साल तक पालतू पशु रखने पर प्रतिबंध लगा दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें