फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: बंगलूरू में युवा जोड़े ने की आत्महत्या, 10 दिन पहले ही किराए पर लिया था घर

Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Bengaluru Couple Suicide: बंगलूरू के अनेकल में एक जोड़े ने अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों ने यह घर महज 10 दिन पहले ही किराए पर लिया था।
विज्ञापन
बंगलूरू में एक युवा जोड़े ने आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में दीवाली के मौके पर एक युवा जोड़े ने आत्महत्या कर अपना जीवन खत्म कर लिया। अनेकल इलाके में एक युवा जोड़े ने किराए के घर में खुदकुशी कर ली। यह घटना कल्लाबालू गांव की है, जो मंगलवार (21 अक्तूबर) को उस वक्त सामने आई, जब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


रविवार से ही नहीं खोला दरवाजा
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक को तब शक हुआ जब जोड़ा रविवार से दरवाजा नहीं खोल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव अंदर मिले। मृतक युवक और युवती की उम्र क्रमशः 25 और 23 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ओडिशा के रहने वाले थे और पास के औद्योगिक क्षेत्र में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करते थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगता है कि युवक ने पहले खुद को फांसी लगा ली। महिला ने चाकू से रस्सी काटने की कोशिश की, लेकिन जब उसे पता चला कि वह मर चुका है, तो उसने भी फांसी लगा ली।"
विज्ञापन


दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
पड़ोसियों के मुताबिक रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और उस समय युवक नशे में था। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, जो ओडिशा में रहते हैं। दोनों ने यह घर महज 10 दिन पहले ही किराए पर लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें