फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की महिला पायलटों की उड़ान से देश गौरवान्वित : राहुल गांधी

Mon, 11 Jan 2021 06:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एयर इंडिया की महिला पायलटों वाली उड़ान के सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू पहुंचने के बाद चालक के दल के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि इन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू की सीधी उड़ान को पूरा करने के लिए बधाई। आप लोगों ने देश को गौरवान्वित किया है।’’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू की लंबी सीधी उड़ान सोमवार को दक्षिणी राज्य में उतरी और इस उड़ान की सभी पायलट महिलाएं थीं। विमान कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को कहा था कि किसी भी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित यह सबसे लंबी वाणिज्यिक उड़ान होगी। दुनिया के विपरीत छोर पर स्थित दोनों शहरों के बीच की दूरी 13,993 किलोमीटर है और समय में भी 13.5 घंटे का फर्क है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें