इंडियन एयरफोर्स ने आज (24 अक्टूबर) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 20 फाइटर जेट उतारे। इससे पहले मई 2016 में यमुना एक्सप्रेस वे पर एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर प्लेन ने टच डाउन किया था। अब भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो युद्ध या किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपने देश के हाइवे को फाइटर जेट का रनवे बना सकते हैं। भारत आने वाले वक्त में देश के और हाइवेज को भी इस लायक बनाने की कोशिश में है, फिलहाल आज का कार्यक्रम एयरफोर्स और राज्य सरकार ने मिलकर करवाया था।
एक्सप्रेसवे पर IAF का शक्ति प्रदर्शन, सुपर हरक्यूलिस लैंड, मिराज ने किया टचडाउन
आज की ड्रिल में C-130 सुपर हरक्यूलिस, मिराज 2000, AN-32 और सुखोई MKi शामिल थे। दुनिया में सबसे पहले यह कारनामा नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त किया था। उसके बाद बाकी देशों ने इसे आजमाया।