राजस्थान में जनसेवकों और विधायकों पर एफआईआर से पहले सरकार की मंजूरी से जुड़े बिल की खिलाफत अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी की है। उन्होंने ट्विटर पर सीएम वसुंधरा राजे से गुजारिश की है कि वे इस बिल को वापस लें। उन्होंने लिखा कि जब सुप्रीम कोर्ट इस बिल को खारिज कर देगा तो उन्हें बड़ा झटका लगेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार भी इस बिल के हो रहे विरोध के चलते एक बार फिर से इस पर विचार कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक विधानसभा सत्र के पहले दिन ही सीएम राजे ने राज्य प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से सीएम आवास पर मुलाकात की।
I urge Vasundara to take back her ill fated Gag Bill. It is a sterile exercise&receive a rap from SC when the apex court strikes it down.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) October 23, 2017
सूत्रों की माने तो मंत्रियों के अलावा सीएम राजे ने सीनियर ब्यूरोक्रेट्स से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बिल को लेकर कैबिनेट मिनिस्टर राजेंद्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, अरुण चतुर्वेदी और युनूस खान ने भी सीएम हाउस में मुलाकात की।
पढ़ें: बैकफुट पर वसुंधरा सरकार, जनप्रतिनिधियों-लोकसेवकों के 'रखवाले' बिल पर होगा पुनर्विचार!
दरअसल, जनप्रतिनिधियों और लोकसेवकों के खिलाफ शिकायत से पहले राज्य सरकार की मंजूरी लेने संबंधी बिल राजस्थान विधानसभा में पेश हुआ। इसको लेकर देशभर में राज्य सरकार की किरकिरी हो रही है।