फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRNSS-1एफ के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू

Wed, 09 Mar 2016 04:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पीएसएलवी सी32 उपग्रह को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से उड़ान भरेगा।
  • यह सिस्टम अमेरिका आधारित जीपीएस की बराबरी कर लेगा
विज्ञापन
सैटेलाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठी नेविगेशनल सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1एफ के प्रक्षेपण की मंगलवार को 54.5 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई। पीएसएलवी सी32 उपग्रह को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से उड़ान भरेगा। आईआरएनएसएस स्पेस सिस्टम के तहत सात उपग्रह भेजे जाने हैं।
विज्ञापन


एक बार सभी उपग्रहों के प्रक्षेपित हो जाने के बाद यह सिस्टम अमेरिका आधारित जीपीएस की बराबरी कर लेगा।

आईआरएनएसएस सिस्टम को शुरू करने के लिए केवल चार उपग्रह पर्याप्त हैं। बाकी के तीन उपग्रह इसलिए भेजे जा रहे हैं ताकि यह व्यवस्था अधिक प्रभावी और अचूक हो जाए।

इसरो ने इस श्रेणी का पांचवां उपग्रह 20 जनवरी को लांच किया था। अंतिम उपग्रह इस महीने के अंत तक अंतरिक्ष मेँ भेजा जा सकता है। इसरो की योजना सभी नेविगेशन सैटेलाइट को इस महीने कक्षा में स्थापित करने की है। आईआरएनएसएस-1एफ की लंबाई 44.4 मीटर और वजन 1425 किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें